Posts

Showing posts from March 8, 2017

Moto G5 Plus भारत में 15 मार्च को होगा लॉन्च, सिर्फ फ्लिपकार्ट पर बिकेगा

Image
MOTO G5 PLUS लेनोवो भारत में मोटोरोला के लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G5 Plus को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने 15 मार्च को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट किया है। कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। आप स्नेक गेम के मज़े फेसबुक मैसेंजर पर भी ले सकते है  Moto G5 Plus को कंपनी ने कुछ दिन पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी ने Moto G5 से भी पर्दा उठाया था। दोनों स्मार्टफोन्स कंपनी के Moto G4 और Moto G4 Plus के अलगी जेनरेशन के डिवाइस हैं। Moto G5 में 5 इंच का डिस्प्ले लगा है जबकि G5 Plus में 5.2 इंच की स्क्रीन लगी है। दोनों का रेजलूशन फुल एचडी है। पहले वाले में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगा है जबकि दूसरे में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर लगाया गया है। Moto G5 दो वेरियंट्स में आएगा- 2GB रैम/16GB स्टोरेज और 3GB रैम/64GB स्टोरेज। Moto G5 Plus तीन वेरियंट्स में आएगा- 2GB रैम/32GB स्टोरेज, 3GB रैम/32GB स्टोरेज और 4GB रैम/64GB स्टोरेज। ZTE ने लांच किया दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड

अब आप स्नेक गेम के मजे फेसबुक मैसेंजर पर भी ले सकते हैं। इसे खेलना बेहद आसान है

Image
स्नेक गेम के मजे फेसबुक मैसेंजर पर लम्बे  इंतजार के बाद आखिरकार लोकप्रिय Nokia 3310 फीचर फोन MCW 2017 के इवेंट में वापस लेकर आ गया है। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस इवेंट में Nokia 3310 के नए अवतार को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रैंड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन रहा है। Nokia 3310 की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि Nokia 3310 भारतीय मार्केट में 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा। जबसे नोकिया का यह फोन लांच हुआ है तभी से चर्चा का विषय बना हुआ है। Nokia 3310 की बात हो और उसके बहुचर्चित स्नेक गेम का उल्लेख न हो, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। नोकिया ने अपने नए नोकिया 3310 फीचर फोन में भी स्नेक गेम दिया है, जिससे यूजर्स को यकीनन क्लासिक नोकिया 3310 की याद आएगी। लेकिन यदि आप नोकिया 3310 का मॉडर्न मॉडल नहीं खरीदने वाले हैं फिर भी यह गेम खेलना चाहते हैं तो कैसे खेलेंग? नहीं, इसके लिए आपको फोन लेने की जरुरत नहीं, अब आप स्नेक गेम के मजे फेसबुक मैसेंजर पर ले सकते हैं। इसे खेल